घर में निकला इतने फिट लम्बा कोबरा, देखते ही उड़े होश
घर में निकला इतने फिट लम्बा कोबरा, देखते ही उड़े होश
Share:

यदि बात सांपो की करे तो कोबरा सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। वैसे तो आमतौर पर कोई भी सांप घर में नहीं रहते, लेकिन अगर दिख जाएं तो इंसान के होश उड़ा सकता हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला ओडिशा के मयूरभंज जिले में। जंहा जंगल के पास ही रहने वाले एक शख्स के घर में छोटा-मोटा नहीं बल्कि 19 फीट का कोबरा मिला है, जिसे देखते ही उस व्यक्ति के होश उड़ गए। 
बालीपाल गांव के रहने वाले रूहिया सिंह अपने घर के अंदर बेड पर आराम से सो रहे थे। इसी बीच उन्हें बेड के नीचे कोने में एक छिपा हुआ सांप दिखाई दिया। पहले तो उन्हें लगा कि वो कोई छोटा-मोटा सांप होगा, लेकिन उन्होंने जब झुककर देखा तो उनके होश ही उड़ गए। वो एक 19 फीट लंबा कोबरा साँप था। 

वन विभाग से मांगी मदद
कोबरे को देखते ही रूहिया तुरंत घर से बाहर की और भागे और लोगों से मदद मांगने लगे। इसके बाद लोगों ने भी घर में जाकर देखा तब भी 19 फीट लंबे कोबरे को देखकर वह भी दंग रह गए। हालांकि बाद में गांववालों ने इसके लिए वन विभाग से मदद मांगी, जिसके बाद एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। यह कोबरा इतना बड़ा और खतरनाक था कि उसे पकड़ने में रेस्क्यू टीम के भी पसीने छूट गए। 

कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया 
वही रेस्क्यू टीम के एक सदस्य कि माने तो इतने बड़े कोबरा को पकड़ने में उन्हें भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वो भी उसे पकड़ ही नहीं पा रहे थे। ऐसे में गांववालों ने फैसला किया कि उसे मार दिया जाए और इसके लिए रेस्क्यू टीम भी तैयार हो गई थी। लेकिन आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया.

करंट लगाकर समलैंगिक लोगों का इलाज करते हैं यहाँ के डॉक्टर, अब हुआ कुछ ऐसा...

तो इसलिए रात में नहीं किया जाता है पोस्टमार्टम, आप भी जान लीजिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -