आज का इतिहास : जब लारा ने खेली टेस्ट क्रिकेट की तीसरी सबसे बड़ी पारी....
आज का इतिहास : जब लारा ने खेली टेस्ट क्रिकेट की तीसरी सबसे बड़ी पारी....
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बातें सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 18 अप्रैल से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातों से आपको अवगत कराएंगे.

 

18 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1955 - बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन; प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान।
1994 - वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1999 - ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।
2001 - भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2002 - 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
2005 - भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।

18 अप्रैल को जन्मे व्यक्त...

1621 - गुरु तेग़ बहादुर - सिक्खों के नौवें गुरु।
1858 - धोंडो केशव कर्वे - आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।
1928 - दुलारी - भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
1901 - चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह, भारत के राजनीतिज्ञ थे।
1916 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
1961 - पूनम ढिल्लों - बालीवुड अभिनेत्री

18 अप्रैल को हुए निधन...

1859 - तात्या टोपे - वीर पुरुष और 'प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम' में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति।
1955 - अलबर्ट आइंस्टाइन प्रसिद्ध वैज्ञानिक
1959 - बारीन्द्र कुमार घोष - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
1972 - पांडुरंग वामन काणे - महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
2003 - सुधाकर पाण्डेय - हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
1898 - दामोदर हरी चापेकर - भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।

आज का इतिहास : संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर जी का जन्मदिवस

आज का इतिहास: गुरुनानक साहब का जन्मदिवस

आज का इतिहास : जब लंदन में बजा महात्मा गांधी के नाम का डंका...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -