शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्री, यहाँ देंखे सूची
शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्री, यहाँ देंखे सूची
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में सीएम पद की शपथ लेने के 41 दिन पश्चात् एकनाथ शिंदे ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल सहित 18 विधायकों ने दक्षिण मुंबई में राज भवन में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 18 मंत्रियों में भाजपा एवं शिंदे गुट से 9-9 मंत्री हैं। जिसमें किसी भी महिला को सम्मिलित नहीं किया गया है। शपथ लेते ही महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों का आँकड़ा अब 20 हो गया है, जो अधिकतम 43 सदस्यों के आँकड़े का आधा भी नहीं है। शिंदे ने 30 जून को सीएम और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।

राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने मंत्रियों को पद की शपथ दिलायी। यह समारोह प्रातः 11 बजे आरम्भ होना था, मगर 15 मिनट की देरी से आरम्भ हुआ। भाजपा की तरफ से कैबिनेट में सम्मिलित सदस्यों में राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुन्गंतीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, सुरेश खडे, रवींद्र चह्वाण, अतुल सावे और मंगलप्रभात लोढा सम्मिलित हैं। शिंदे गुट से मंत्री पद की शपथ लेने वाले सदस्यों में गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, संदीप भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर और शंभुराज देसाई सम्मिलित हैं।

वही शिंदे के एक सहायक ने बताया कि किसी राज्य मंत्री ने आज शपथ नहीं ली। बाद में फिर कैबिनेट विस्तार होगा। भाजपा ने मुंबई से लोढा को सम्मिलित किया है, जबकि शिंदे गुट ने वहां से किसी विधायक को कैबिनेट में सम्मिलित नहीं किया। मुंबई महानगरपालिका के चुनाव इस वर्ष होने हैं।

पलटी मारने में माहिर है CM नीतीश, 10 साल में 7 बार अपने फैसलों से किया हैरान

बिहार में टूटा JDU-BJP का गठबंधन, बैठक के बाद किया बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय पार्टी बनने से बस एक कदम दूर AAP, गोवा में पार्टी को मिली मान्यता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -