सुरक्षा बल ने मार गिराए 18 माओवादी
सुरक्षा बल ने मार गिराए 18 माओवादी
Share:

मलकानगिरी : उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में माओवादियों से सुरक्षा बल के जवानों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि आॅपरेशन में 18 माओवादी मारे गए हैं। गौरतलब है कि ओडिशा व आंध्र प्रदेश की पुलिस के संयुक्त अभियान में उन्हें सफलता मिल गई। हालांकि एनकाउंटर में दो ग्रहाउंडकर्मचारी भी घायल हो गए।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस क्षेत्र में जो नक्सली सक्रिय थे उन्होंने अपने नेताओं से मोहभंग कर लिया। राज्य सरकार से संचालित योजनाओं की सफलता के कारण नक्सली मुख्यधारा में जुड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जो नक्सली सक्रिय थे उनका अपने नेताओं से मोहभंग हो गया है। हालांकि कई नक्सली तो ऐसे हें जो मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं ये लोग हथियार डाल चुके हैं इनमें से कुछ तो बेहतर जीवन जी रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। ऐसे में 57 महिला और पुरूष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -