आज हर काम में सफलता पाएंगे इस राशि के लोग, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे
आज हर काम में सफलता पाएंगे इस राशि के लोग, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 18 जून का राशिफल।

18 जून का राशिफल-


मेष- आप वाणी से आप लोगों को आकर्षित और प्रभावित कर सकेंगे। इसी के साथ लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। चर्चा या विवाद में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। ऑफिस में शाबासी मिल सकती है, कई काम बेहतरीन हो सकते हैं।

वृषभ- आज भाइयों से लाभ होगा। दोस्तों से मुलाकात और स्वजनों से खुशी मिलेगी। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। इसके अलावा आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। इसी के साथ सामाजिक और आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन- आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। इसी के साथ घर में माता और स्त्री वर्ग के लिए आप अधिक भावनाशील बन जाएंगे। आज प्रवास टालें और जमीन या संपत्ति के विषय में बातचीत आज ना करें।

कर्क- आज अपने समृद्ध विचार से आपको लाभ होगा। आज किसी के साथ नए संबंध में जुड़ सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से लाभदायक है सब। आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आर्थिक लाभ और प्रवास की संभावना भी अधिक है। इसके अलावा भाग्य आपका साथ देगा।

सिंह- आज आपके दूर रहने वाले मित्र और स्नेहियों के साथ की गई बातचीत लाभप्रद रहेगी। सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आपको आज स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। आज अत्यधिक विचार आपकी मानसिक उलझन में वृद्धि करेंगे और आपको मित्रों से मदद मिल सकती है।

कन्या- आज गृहस्थजीवन में आपको सुख और संतोष का अनुभव होगा। पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा और मांगलिक काम होंगे। विवाह के संयोग बनेंगे। मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति होगी।

तुला- आज अपनी वाणी और व्यवहार को संयम में रखें। अन्य व्यक्तियों या परिजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की आशंका है। इसी के साथ परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। इसी के साथ दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेगी और आध्यात्मिकता और ईश्वर का स्मरण शांति देगा।

वृश्चिक- आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। इसके अलावा बौद्धिक कामों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी रचनात्मकता दिखाई देगी। आज उच्च अधिकारियों या विरोधियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।

धनु- आज आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कोई भी काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। इसके अलावा अच्छा आपका दिन गुजरेगा। इसी के साथ नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मकर- आज का दिन व्यापारियों के लिए काफी अच्छा है। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। आज नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।


कुंभ- आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण दूषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मंथन करने से मानसिक थकान का अनुभव होगा।

मीन- आज आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक होगा। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा। आज मित्रों तथा स्वजनों की  तरफ से कोई उपहार मिलेगा।

वैवाहिक जीवन नहीं चल रहा अच्छा तो कालाष्टमी पर करें यह छोटा सा उपाय

आषाढ़ माह में भूल से भी ना करें ये काम

फादर्स डे पर वास्तु के अनुसार पिता को दें खास गिफ्ट, मिलेगी सफलता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -