अंतरिक्ष से भी नजर आता है कुंभ मेला, जानिए भारत की 18 ख़ास बातें...
अंतरिक्ष से भी नजर आता है कुंभ मेला, जानिए भारत की 18 ख़ास बातें...
Share:

दुनिया का सबसे अनोखा, अनूठा और महान देश अगर कोई है तो वो है हमारा भारत. पूरी दुनिया में भारत को पहचाना जाता है और पूरी दुनिया हमारे देश के सामने कई बार नतमस्तक हुई है. भारत कई क्षेत्रों का जन्मदाता रहा है और न जाने कितने राज भारत खुद में समाए बैठा है. आइए जानते हैं भारत से जुड़ीं कुछ अलग और ख़ास बातों के बारे में...

- दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है. भारतीय वोट देकर खुद अपने देश के शासक का चयन करते हैं.

- दुनिया भर में चाहे आज अंग्रेजी ख़ूब प्रसिद्ध हो और भारत की राजभाषा हिंदी हो, हालांकि भारत अंग्रेजी बोलने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भी है.

- कबड्डी में भारत को महारत हासिल है और भारत ने सभी कबड्डी विश्वकप अपने नाम किए हैं.

- भारतीय रेलवे एक ऐसी संस्था है जिसने सबसे अधिक रोजगार प्रदान किए हैं.

- दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भारत में है. लखनऊ के सीएमएस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 50 हजार है.

- भारत एक ऐसा देश है, जिसमे अन्य दशों की तुलना में सालभर में सबसे अधिक फ़िल्में बनाई जाती है.

- दुनिया का सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क भी भारत में ही मौजूद है. 

- शैंपू जिससे कि बाल धोए जाते हैं, यह भारत का आविष्कार है और यह शब्द संस्कृत के चंपू शब्द से बना है. 

- भारत की धरती पर आयोजित होने वाला कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है और इसकी ख़ास बात यह है कि अंतरिक्ष से भी इसे आप देख सकते हैं.

- दुनिया के 7 अजूबों में भारत के ताजमहल का भी नाम शामिल है. 

- दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत है.

- भारत में किसी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक समाचार चैनल है.

- भारत दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक है.

- भारत के पास दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना भी है. 

- मार्शल आर्ट का जन्म भारत में हुआ था. वहीं योग भी भारत की ही देन है. भारत में इसका इतिहास 5 हजार साल पहले का बताया जाता है.

- शतरंज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और इसका आविष्कार भारतीय जमीन पर हुआ था. 

- इस दुनिया को एलजेब्रा, त्रिगिनोमेट्री और कैलकुलस की पढ़ाई के बारे में हिन्दुस्तान ने ही बताया था. 

- जीरो यानी कि शून्य की खोज भी भारत में ही हुई थी. इसे महान भारतीय वैज्ञानिक आर्यभट्ट ने खोजा था. 

 

जब 15 अगस्त के दिन भारतीय टीम ने रचा इतिहास, देश को दिया था बड़ा तोहफा

15 अगस्त को है जया एकादशी, जानिए पूजा विधि

स्वतंत्रता दिवस : 15 अगस्त पर सुधारें अपनी ये 4 बुरी आदतें, खुद को करें आजाद

स्वतन्त्रता दिवस : भारत की आजादी के अलावा और भी बहुत कुछ कहती है 15 अगस्त की तारीख़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -