फ्लाईओवर का हिस्सा ढहने से हुआ हादसा, मरने वालों की संख्या हुई 18
फ्लाईओवर का हिस्सा ढहने से हुआ हादसा, मरने वालों की संख्या हुई 18
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के उत्तरी भाग में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा ढह जाने से एक बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में मरने वालों और घायलों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हादसे के बाद से ही राहत कार्य जारी है, घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है जबकि मृतकों के शव औपचारिकताओं के बाद उनके परिजन को सौंपे जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन पुल ढहने के चलते काम करने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है जबकि इस दुर्घटना में 150 से अधिक लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल यह पुल गणेश टाॅकीज के समीप बन रहा था, जहां पुल बन रहा है वह बड़ा बाजार क्षेत्र में है, यह कोलकाताका व्यस्ततम बाजार है, यह रास्ता हावड़ा की ओर भी जाता है। ऐसे में यहां पर अक्सर यातायात अधिक होता है।

मिली जानकारी के अनुसार पुल का हिस्सा ढहने के समय यहां पुल के नीचे खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कई लोग मलबे के नीचे ही दब गए। राहत दल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गया, इसके बाद मलबा हटाकर लोगों को निकालने का कार्य किया गया। इस दुर्घटना के बाद सेना की इंजीनियरिंग कोर को मौके पर तैनात किया गया है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, यही नहीं पुल ढहने की जानकारी मिलते ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंची, उन्होंने हादसे के बारे में जानकारी प्राप्त की, इस घटना के बाद राहत के लिए एनडीआरएफ के 2 दलों को भी लगाया गया है।

एनडीआरएफ का दल अपने कार्य में जुट गया है, दूसरी ओर इस घटना में मारे गए लोगों के परिजन को 5 लाख रूपए और घायलों हेतु 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई है, हादसे में हताहतों की जानकारी हेतु हेल्पलाईन नंबर 1070 भी जारी किया गया है, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा था, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीआरएफ के दल के रवाना होने की जानकारी दी, उनका कहना था कि घटना के बाद एनडीआरएफ के दल को राहत हेतु भेजा गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -