माता के दर्शन कर लौट रहे थे लेकिन हो गए दर्दनाक हादसे का शिकार
माता के दर्शन कर लौट रहे थे लेकिन हो गए दर्दनाक हादसे का शिकार
Share:

राजस्थान / सिरोही : माउंट आबू छीपाबेरी के समिप शुक्रवार देर रात एक जीप असंतुलित होकर सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला और एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 17 घायल हुए। सभी लोग पालड़ी जोड़ (शिवगंज) के बताये जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक पालड़ी जोड़ (शिवगंज) क्षेत्र के लोग माता के दर्शन को माउंटआबू में थे। ये लोग रात को जीप से घर के लिए वापस निकले थे। जीप में 21 लोग बैठे हुए थे। छीपाबेरी के समीप असंतुलित होकर जीप अचानक खाई में जा गिरी। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों व मृतकों को पुलिस, स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों के सहयोग से खाई से बाहर निकाला गया।

घायलों को आबूरोड के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक की हालात गंभीर है। इस दुर्घटना में मगाराम पुत्र हीराजी, मगाराम पुत्र कूपाजी पानीदेवी की मौत हो गई जबकि 17 लोग जख्मी है। हाथों-हाथ राहत कार्य शुरू कराया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -