त्रिपुरा में भाजपा माकपा समर्थकों के बीच झड़प में 17 लोग हुए घायल
त्रिपुरा में भाजपा माकपा समर्थकों के बीच झड़प में 17 लोग हुए घायल
Share:

इटानगर: पश्चिम त्रिपुरा के हापानिया इलाके और दक्षिण त्रिपुरा के राजनगर में कानून व्यवस्था की स्थिति भाजपा और माकपा समर्थकों के बीच कई संघर्ष के बाद लगातार तनावपूर्ण बनी रही। अब एक नए संघर्ष में दक्षिण त्रिपुरा के राजनगर में शनिवार को दोनों दलों के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 17 लोग घायल हो गए।

यह झड़प उस समय हुई जब माकपा समर्थक माकपा के राजनगर कार्यालय में पार्टी का 101वां स्थापना दिवस मना रहे थे। भाजपा के स्थानीय माकपा विधायक सुधन दास पर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा समर्थकों ने हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर तब हमला किया जब हम अपनी पार्टी का कार्यक्रम पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे। विधायक ने बताया कि माकपा कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुधन दास के मुताबिक यह भाजपा के बैनर तले उपद्रवियों द्वारा अकारण हमला किया गया था।

खबरों के मुताबिक पता चला है कि बेलोनिया सब डिवीजन के तहत राज नगर इलाके में माकपा और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 17 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में जहां माकपा के 7 कार्यकर्ता घायल हो गए, वहीं भाजपा के 10 समर्थकों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हमले के बाद माकपा ने राजनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर प्रणव देबनाथ और सम्राट चौधरी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का नाम लिया है।

कार्तिक आर्यन के इस सवाल ने उड़ाए दीपिका के होश

तीन माह से नहीं मिला वेतन, कल से हड़ताल पर रहेंगे दिल्ली के ये डॉक्टर्स

RSS भारत को अतीत के अंधेरे में ले जाना चाहता है: सीताराम येचुरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -