17 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान सेना ने लिया हिरासत में
17 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान सेना ने लिया हिरासत में
Share:

कराची : अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गए मछुआरों को शनिवार को अदालत के सामने पेश किया गया. अदालत ने मछुआरों से पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पाक पुलिस ने बताया कि समुद्री सुरक्षा के जवानों ने मछुआरों को कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शुक्रवार रात पुलिस को सौंप दिया था. जो मछुआरे हिरासत में लिए गए हैं उनमे ज्यादातर गुजरात के मछुआरे हैं. पिछले वर्ष 28 दिसंबर को 145 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने रिहा किया था उसके बाद अब 17 मछुआरों को फिर गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर से अब तक कुल 185 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया है. वहीँ  दिसंबर 2016 से जनवरी 2017 के बीच 438 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तना ने रिहा किया था. दरअसल अरब सागर में समुद्री सीमा रेखा नहीं होने से मछुआरे दुसरे देश की सीमा में दाखिल हो जाते हैं और दोनों देश एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं. इसकी वजह यह है कि मछुआरों की नावों पर इनकी अवस्थिति को दर्शाने वाला कोई तकनीकी उपकरण मौजूद नहीं होता और यह अपना क्षेत्र छोड़ कर दुसरे देश के क्षेत्र में पहुंच जाते हैं.

पाकिस्तान में बंद रेडियो स्टेशन पर अमेरिका ने जताई चिंता

पाकिस्तान में मौसमी महामारी, 35 की मौत

कश्मीर मुद्दे के हल की कोशिश सिर्फ मैंने की - परवेज़ मुशर्रफ़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -