1-2 नहीं, पूरे 17 भ्रूण, वो भी कचरे के ढेर में.., बंगाल को शर्मसार करने वाली घटना
1-2 नहीं, पूरे 17 भ्रूण, वो भी कचरे के ढेर में.., बंगाल को शर्मसार करने वाली घटना
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलूबेरिया शहर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, इस शहर में एक कचरे के ढेर से 17 भ्रूण मिले हैं। उलूबेरिया के बनिबाला खारा इलाके में वॉर्ड क्रमांक 31 में कचरे के ढेर में पड़े मिले इन भ्रूणों में से 10 भ्रूण लड़कियों के हैं और 7 लड़कों के हैं।

इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने सभी भ्रूणों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उलूबेरिया म्युनिसिपैलिटी के अनुसार, इस इलाके के डेढ किमी के दायरे में लगभग 30 प्राइवेट नर्सिंग होम हैं। पुलिस को संदेह है कि यहां पर अबॉर्शन के बाद इन भ्रूणों को कचरे के रूप में फेंका गया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

बता दें कि तक़रीबन दो माह पहले कर्नाटक से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। 25 जून को यहां के बेलगावी में एक नाले में से 7 भ्रूणों के अवशेष मिले थे। सभी भ्रूण महज 5 माह के थे। घटना बेलगावी के मुदलगी शहर के एक बस स्टैंड के पास की थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की थी कि बस स्टैंड के आसपास के अस्पतालों ने अबॉर्शन के बाद इन भ्रूणों को फेंक दिया होगा। इस मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है।

'तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर हमला करेंगे आतंकी..', कश्मीर में हिन्दुओं की 'टारगेट किलिंग' का अलर्ट

'ODI और टेस्ट क्रिकेट को बचा लो..', कपिल देव ने ICC से लगाई गुहार

'महिला ने उकसाने वाली ड्रेस पहनी थी इसलिए..', कोर्ट ने यौन शोषण के आरोपी को दे दी जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -