16 मई को है पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में क्या पड़ेगा असर
16 मई को है पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में क्या पड़ेगा असर
Share:

साल 2022 में पूरे साल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। जी हाँ और हिंदू पंचाग के अनुसार, बीते 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। वहीं अब साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद 16 मई के दिन लग रहा है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है। जी हाँ और ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। आप सभी को यह भी बता दें कि इस साल दोनों ही चंद्र ग्रहण पूर्ण होंगे। आप सभी जानते ही होंगे कि धार्मिक मान्यता है कि ग्रहणों का प्रभाव शुभ अशुभ दोनों पड़ता है। अब हम आपको बताते हैं कब से चंद्रग्रहण और क्या है इसका समय।

साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण कब? (Lunar Eclipse 2022/Chandra Grahan 2022 Date)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई के दिन पड़ रहा है। इसके बाद, दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 के दिन पड़ रहा है। 

चंद्र ग्रहण 2022 का समय (Lunar Eclipse 2022/Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal)- पंचाग के अनुसार भारत में 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार के दिन सुबह 08:59 बजे से शुरू होकर सुबह 10:23 बजे तक रहेगा। जी हाँ और ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण की दृश्यता बिल्कुल नहीं इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

इन जगहों पर दिखेगा पहला चंद्र ग्रहण 2022 (Lunar Eclipse 2022/Chandra Grahan 2022 seen in these Places)- 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक अंटार्कटिका आदि देशों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। वहीं भारत में चंद्र ग्रहण नजर न आने के कारण इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगी।

चन्द्र ग्रहण का भारत में क्या पड़ेगा प्रभाव (Lunar Eclipse 2022/Chandra Grahan 2022 Effect On India)- भारत में चंद्र ग्रहण मान्य न होने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसी के साथ ही इस चंद्र ग्रहण का शुभ या अशुभ प्रभाव भी भारत में नहीं पड़ेगा।

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदे धातु, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

अक्षय तृतीया के दिन भूल से भी ना करें ये 4 काम वरना कभी नहीं होगी बरकत

ग्रह शान्ति के लिए इस पक्षी को खिलाये दाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -