चंद्रग्रहण और गुरु पूर्णिमा से बन रहा अद्भुत योग, जानिए आपके सितारों पर क्या पड़ेगा असर
चंद्रग्रहण और गुरु पूर्णिमा से बन रहा अद्भुत योग, जानिए आपके सितारों पर क्या पड़ेगा असर
Share:

आज चंद्रमा का गोचर दिन भर धनु राशि में होगा। इस राशि में चंद्रमा और केतु मिलकर ग्रहण योग बना रहे हैं। आज ही चंद्रग्रहण भी लगने वाला है जो धनु और मकर राशि में होगा। ऐसे में कई राशियों को नुकसान तो कुछ को फायदा भी मिलने वाला है। तो जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे:- 

मेष: आज मेष राशि वालों का भाग्य प्रबल है। नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता मिलेगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।

वृषभ: आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार जरूर करें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर महत्वपूर्ण कार्य करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। अजनबियों से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में सजग रहें।

मिथुन: जीवनसाथी की राय को अहमियत दें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा शुभ विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। माता पक्ष से लाभ मिलेगा।

कर्क: बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय संभव है।
 
सिंह:
संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में मन लगेगा। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आलोचना और अपने शुभ चिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: किसी विपरीत विचार वाले व्यक्ति से मुलाकात संभव है। वाणी पर संयम वाद-विवाद से बचा सकता है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों को फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

तुला: कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे।

वृश्चिक: ग्रह-नक्षत्र इशारा कर रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश भी फायदा देगा।

धनु: यात्रा लाभप्रद होगी। सुख, आनंद की प्राप्ति होगी। रोग-मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है।

मकर: कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचने की आवश्यकता है। चिंता और अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। 
 
कुंभ: व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। लोगों का व्यवहार नम्र और सहयोगपूर्ण रहेगा। ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि घर में आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय का फायदा उठाएं।

मीन: आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिलाएगी। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। आर्थिक जरूरतों की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

चंद्रग्रहण 2019 : इन राशियों के लिए अशुभ होगा ये ग्रहण

16 July : जानें कैसे मिलता है ग्रहण के दौरान शुभ और अशुभ फल

गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु के प्रति इन Messages से व्यक्त करें अपनी श्रद्धा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -