इस तारीख को होने जा रहा आंशिक चंद्र ग्रहण, 149 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
इस तारीख को होने जा रहा आंशिक चंद्र ग्रहण, 149 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
Share:

नई दिल्‍ली: पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक 16 जुलाई की रात्रि से शुरू होने वाला वाला आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश में देखा जा सकेगा। चन्द्रग्रहण भारतीय समय के मुताबिक रात्रि 1:31 बजे से शुरू होगा और तड़के 4:20 बजे पर समाप्त हो जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक, इस अवधि में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और सबसे अधिक आंशिक चन्द्रग्रहण 3:01 बजे पर देखा जा सकेगा।

इस दौरान चंद्रमा का आधे से थोड़ा अधिक भाग पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक, इस वर्ष अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी इलाकों से आंशिक चन्द्रग्रहण देखा जा सकेगा। आंशिक चन्द्रग्रहण 2 घंटा 59 मिनट तक रहेगा। मंत्रालय के मुताबिक, 16 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के अधिकतर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा।

आपको बता दें कि इस बार यह चंद्रग्रहण गुरु पूर्णिमा के दिन 16 जुलाई को लगेगा। ऐसा दुर्लभ संयोग 149 वर्ष बाद बन रहा है। इससे पहले साल 1870 में ऐसा दुर्लभ संयोग बना था।  बता दें कि भारतीय मान्यता के अनुसार ग्रहण को काफी महत्त्व दिया जाता है।

बीच सड़क पर आराम फर्मा रहे थे शेर, गाड़ियों का लगा जाम और...

CCTV कैमरे में कैद हुआ BSF के ASI का जुर्म, दिल्ली एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार

वर्ल्ड कप: भारत में ही मना टीम इंडिया की हार का जश्न, लगे राष्ट्र विरोधी नारे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -