श्रीलंकाई नौसेना ने तट से 16 भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में
श्रीलंकाई नौसेना ने तट से 16 भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में
Share:

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नीदुनथीवू टापू से गिरफ्तार किए गए इन नाविकों के साथ तीन नावों को भी जब्त किया गया है। ये टापू उतरी श्रीलंका के पाल्क स्ट्रेट में आता है। इन मछुआरों को श्रीलंकाई जल सीमा में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा लाइन को पार कर ये नाविक श्रीलंकाई जल क्षेत्र में घुस गए थे। इससे पहले रविवार को भी इसी क्षेत्र से श्रीलंका के तटरक्षक बलों ने नेवी की मदद से चार मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

मछुआरों की गिरफ्तारी को लेकर तमिलनाडु की सीएम जे जयललिता ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। चिठ्ठी में मछुआरों की रिहाई की मांग की गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -