16 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार, नाव भी जब्त
16 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार, नाव भी जब्त
Share:

नई दिल्ली: श्रीलंका की नेवी ने अपनी समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में गुरुवार को 16 भारतीय मछुआरों को अरेस्ट कर लिया है. अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि सभी मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले हैं. तमिलनाडु के मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मछुआरों की यह गिरफ्तारियां दो अलग-अलग घटनाओं में हुई हैं.

इसके साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त कर लिया है. अधिकारियों ने कहा कि 12 मछुआरों को कच्चातीवू के पास मछली पकड़ते वक़्त गिरफ्तार किया गया, जबकि बाकी मछुआरों को मन्नार की खाड़ी से गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि श्रीलंकाई नौसेना ने फरवरी में अलग-अलग घटनाओं में तमिलनाडु के कई मछुआरों को अरेस्ट किया था.

इससे पहले 17 मार्चे को भारतीय तटरक्षक बल ने भी को देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में छह श्रीलंकाई मछुआरों को अरेस्ट कर उनकी नौका को जब्त कर लिया था. इस माह हुई इस प्रकार की यह दूसरी घटना थी.एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, श्रीलंका के मछुआरे 16 मार्च को भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे और तटरक्षक जहाज वज्र ने कन्याकुमारी से करीब  117 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में समुद्री निगरानी के दौरान उनकी नाव देखी.

नई शिक्षा नीति के तहत सरकार ने हटाई 10वीं बोर्ड, MPhil भी ख़त्म.., वायरल दावे का Fact Check

ट्रेड यूनियनों ने 28, 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया

1 अप्रैल से बदल जाएंगे दिल्ली की सड़कों पर चलने के नियम, नहीं माना तो होगी 6 माह की जेल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -