आज है स्वामी विवेकानंद की जयंती, पढ़िए उनके अनमोल विचार
आज है स्वामी विवेकानंद की जयंती, पढ़िए उनके अनमोल विचार
Share:

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी साल 1863 को कोलकाता में हुआ था। आज उनकी जयंती है। वैसे इस दिन को युवा दिवस के रूप में भी मनाते हैं। स्वामी विवेकानंद श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे और उनके विचारों को अगर जीवन में उतार लिया जाए तो सब कुछ सही हो जाता है। स्वामी विवेकानंद एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उनका देशप्रेम आप सभी जानते ही होंगे।

स्वामी विवेकानंद लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहे हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि लोगों की सेवा करने को वह ईश्वर की पूजा करने के बराबर मानते थे और इसी वजह से वह हमेशा लोगों की सेवा करते थे। स्वामी विवेकानंद आज के समय में भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देने का काम करते हैं और इसके लिए उनके विचार हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जी दरअसल उनके कई अनमोल विचार है जिससे इंसान काफी कुछ सीख सकता है।

* जिस समय जिस काम का संकल्प करो, उस काम को उसी समय पूरा करो, वरना लोग आप पर विश्वास नहीं करेंगे।

* जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं हैं, बल्कि जो रिश्ते हैं उनमें जीवन होना जरूरी है।

* दिन में एक बार खुद से जरूर बात करो, वरना आप दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात करने का मौका खो देंगे।

* दिल और दिमाग के टकराव में हमेशा अपने दिल की बात सुनो

* खुद को कभी कमजोर न समझो, क्योंकि ये सबसे बड़ा पाप है।

* उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक तुम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते।

पुणे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तक पहुंचे कोरोना वैक्‍सीन के तीन ट्रक, 8 फ्लाइट्स से पहुंचेगी देश के 13 हिस्सों में

भेल ने NALCO से Rs450-Cr ऑर्डर किया हासिल

अमेजन ने सेबी से भविष्य-रिलायंस सौदे की समीक्षा स्थगित करने का किया आग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -