15000 लड़कियां एक साथ फहराएगी तिरंगा
15000 लड़कियां एक साथ फहराएगी तिरंगा
Share:

चंडीगढ़ : हरियाणा के 10000 शासकीय विद्यालयों में 15 अगस्त को एक अनोखा रंग देखने को मिलेगा। दरअसल शायद पहली बार एक साथ 15000 लड़कियां ध्वजारोहण समारोह में भाग लेंगी। यह बेहद अद्भुत होगा। शिक्षा विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के समारोह में बेटी का सलाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार किया जाएगा। आयोजन में अनोखी बात यह होगी कि ध्वजारोहण कोई नेता नहीं बल्कि गांव की ऐसी लड़की करेगी जो सबसे ज़्यादा पढ़ी लिखी हो और अविवाहित हो। वर्ष 2014 से 2015 में गांव की जिस बालिका ने गांव में परीक्षा के दौरान उच्चतम अंक अर्जित किए हों उसे भी सम्मानित किया जाएगा।

गांव की स्वयंसेवी संस्थाओं और समूहों का सम्मान होगा। स्वतंत्रता दिवस के लिहाज से इस पहल को बेहद अनुकरणीय माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस पहले से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लड़कियों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। तो दूसरी ओर लड़कियों का जीवन बचाने की दिशा में भी बेहतर कदम उठाए जाऐंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -