मक्का मस्जिद में मची भगदड़, 150 की मौत, 400 से अधिक घायल

सऊदी अरब : अरब की मक्का मस्जि़द में एकाएक भगदड़ हो गई। इस दौरान करीब 150 लोग मर गए वहीं 400 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा ज़्यादा हो सकता है। हालांकि फिलहाल यह नहीं पता लग सका है कि हादसा किस तरह हुआ। दरअसल लाखों की तादाद में ज़ायरिन यहां के पवित्र पहाड़ पर चढ़ गए थे। इसके बाद वे मस्जिद में इबादत करने पहुंचे। मगर अचानक भगदड़ होने से लोग कुछ समझ नहीं पाए। भीड़ के दबाव में लोग ठेलते चले गए।

इस दौरान कोई अपना संतुलन खोकर गिर पड़ा और भीड़ में शामिल कुछ अन्य लोग भी असंतुलित होकर गिर पड़े। इन लोगों को भीड़ ने दबा दिया। उल्लेखनीय है कि वहां निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि शैतान को कंकर मारने के दौरान भगदड़ हुई। लोगों की भीड़ यहां असंतुलित हो गई। बताया जा रहा है कि मस्जिद में नमाज़ अता करने और इबादत करने के बाद अंतिम दौर में शैतान को कंकर या पत्थर मारा जाता है। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -