MP: पानी पूरी बनी जहर!, खाते ही बिगड़ी 150 लोगों की तबीयत
MP: पानी पूरी बनी जहर!, खाते ही बिगड़ी 150 लोगों की तबीयत
Share:

मंडला: मंडला जिले के मोहगांव थाना अंतर्गत सिंगारपुर से एक बड़ी चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ पानी पूरी खाने के बाद कोहराम मच गया। हुआ यूँ कि बीते शनिवार-रविवार रात फूड पॉइजनिंग के चलते करीब-करीब 150 लोगों की तबीयत खराब हो गई है। इस लिस्ट में बच्चे, बुजुर्ग और जवान सभी शामिल रहे जो फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। खबरों के अनुसार करीब 70 से 80 मरीजों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल लाया गया। बाकी 15 से 20 लोगों को मोहगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है इन मरीजों में भी बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही मरीजों की हालत का पता चला वैसे ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत अस्पताल पुहंचे।

वहीं आस-पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे और मरीजों का इलाज शुरू किया। इस मामले के बारे में मंडला कलेक्टर, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह और स्थानीय विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले भी मरीजों से मिलने मौके पर पहुंच गए और उन्होंने यहां स्थितियों का जायजा लिया। इस मामले में यह भी बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर सिंगारपुर में शनिवार को हाट बाजार लगा हुआ था और आस पास के गांव से लोग रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने बड़ी संख्या में यहां पहुंचे थे। इसी बीच लोगों ने वहां एक दुकान से पानी पूरी खा ली और इसी के चलते उन्हें देर रात उल्टियां होने लगीं।

शुरुआत में उन्हें मोहगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन जब संख्या बढ़ने लगी तो उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इस पूरे मामले पर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि 'उन्होंने सिंगारपुर बाजार में पानी पूरी खाई थी। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।' वहीं लोगों की तबीयत बिगड़ते देख ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सूचना दी और उसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और एम्बुलेंस व अन्य वाहनों से मरीजों को चिकित्सालय लाया गया और तुरंत इलाज शुरू किया गया। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों ने ग्रामीणों की हालत बिगड़ने का कारण फूड पॉइजनिंग बताया है। उनका कहना है कि ज्यादातर लोगों को हल्का इंफेक्शन है, जबकि एक-दो बच्चों को गंभीर इंफेक्शन नजर आ रहा है। सभी का इलाज किया जा रहा है।

बुखार आने पर भूल से भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें!

नौतपा में रखे यह सावधानियां वरना बीमार हो जाएंगे आप

खाने में ज्यादा हो गया है तेल-मसाला तो ऐसे कर सकते हैं कम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -