कोबरा में लिया सुमका के शहीदों का बदला,अब तक 20 नक्सली ढेर
कोबरा में लिया सुमका के शहीदों का बदला,अब तक 20 नक्सली ढेर
Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलरोधी अभियान चलाया गया। यह अभियान रविवार से मंगलवार तक चलाया गया। इस दौरान करीब 20 नक्सलियों की मौत हो गई। विशेष अभियान कोबरा बटालियन द्वारा चलाया गया। कोबरा बटालियन के कमांडोज़ ने सुकमा और बीजापुर में अभियान चलाकर नक्सलियों को मार दिया। नक्सलियों पर किए गए हमले का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कोबरा बटालियन के जवानो को जंगल में अपनी पोजीशन लेते हुए नक्सलियों पर फायरिंग करते हुए दर्शाया गया है।

वे आगे बढ़ते जा रहे हैं। इस वीडियो से कोबरा के अभियान का पता चलता है। गौरतलब है कि कोबरा बटालियन का नक्सलियों पर यह हमला सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत का बदला माना जा रहा है। इस मामले में सीआरपीएफ के अधिकारी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के रायगुंडम के जंगलों में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की गई।

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने करीब 15 नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि आॅपरेशन में दो जवान घायल हो गए और एक जवान शहीद हो गया। शहीद की पार्थिव देह और घायलों को हेलिकाॅप्टर के माध्यम से लाया गया और उन्हें चिकित्सकीय उपचार दिया गया।

कोबरा करेगा बस्तर में नक्सलवाद का सफाया

कोबरा करेगा बस्तर में नक्सलवाद का सफाया

सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे BSF जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -