international yoga day : आॅफिस में टी टाइम योग रखेगा निरोग
international yoga day : आॅफिस में टी टाइम योग रखेगा निरोग
Share:

आज की भागादौड़ी भरी जिंदगी और खुद को आगे रखने की होड़ में हम अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। कल चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। कई लोग सुबह—सुबह अपने घरों से निकलकर योग करने जाएंगे, लेकिन इसके अगले दिन से फिर वही दिनचर्या। स्वास्थ्य के साथ यह अनदेखी हमें कई रोगों का शिकार बना रही है, वहीं प्रतियोगिता के कारण तनाव भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम कुछ ऐसा करें, जिसमें समय भी कम लगे और तनाव व बीमारियों से निजात भी पाई जा सके। इसके लिए हमने योग विशेषज्ञों से जाना कि ऐसा कौन सा योग है, जो हमें कम समय में बेहतरीन स्वास्थ्य दे सकता है। 

दिल्ली के सीएसआईआर संस्थान में रिसर्च एसोसिएट योग नीतू सक्सेना ने बताया कि आज के समय में 'टी टाइम योग' एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसे आप आॅफिस में बैठे—बैठे केवल 15 मिनट में कर सकते हैं। इसमें प्राणायाम, व्यायाम, ध्यान, प्रार्थना और विश्राम सबका समावेश ​किया जाता है, जिससे आप केवल 10 से 15 मिनट में रिलेक्स हो सकते हैं। कानपुर में योग विशेषज्ञ ऋतु अग्रहरी  ने बताया कि आॅफिस में बढ़ते काम के बोझ से लोगों में तनाव का स्तर बढ़ता जा रहा है। इस तनाव को अगर कम नहीं किया गया, तो डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। इसके लिए टी टाइम योग बेहतर साबित हो सकता है। नीतू सक्सेना ने बताया कि टी टाइम के दौरान इस तरह रिलेक्स कर सकते हैं — 

प्रार्थना— इसमें केवल 30 सेकेंड का समय लगता है। इसके लिए अपने आराध्य का ध्यान कर, तीन बार लंबी गहरी श्वांस लें और छोड़ें। इससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे। 

ताड़ासन— कैफेटेरिया या अपनी चेयर के सामने खड़े हो जाएं और पांच बार ताड़ासन करें। इसमें केवल एक मिनट लगेगा। 


कटिचक्रासन— 15—15  बार दोनों  तरफ से इस आसन को करें, इससे आपकी कमर में आराम मिलेगा। इसमें केवल 2 मिनट लगेंगे। 


हस्तोत्तानासन और पादहस्तासन— चेयर पर बैठे—बैठे कमर और कंधों में दर्द हो जाता है। इन आसन को तीन—तीन बार करने से  इसमें राहत मिलेगी। दो मिनट में आप इसे कर सकते हैं। 


स्कंध घूर्णन— इसे हम आम भाषा में कंधों को घुमाना कह सकते हैं। 20—20 के तीन चक्र करें। यानी 20 बार क्लॉक और 20 बार एंटी क्लॉक बाइज घुमाते हुए प्रक्रिया तीन बार करें। इसमें केवल 1.30 मिनट लगेगा। 


ग्रीवा घूर्णन— कंप्यूटर पर काम करते—करते गर्दन में भी दर्द और खिंचाव होता है, जिससे गर्दन की समस्याएं हो सकती हैं। यह इसके लिए ठीक है। अपनी गर्दन को 30 सेकेंड क्लॉक बाइज और 30 सेकेंड एंटी क्लॉक बाइज घुमाएं। 


रिलेक्स— ये सभी आसन करने के बाद करीब 1 मिनट रिलेक्स करें। 


प्राणायाम— अब एक मिनट तक प्राणायाम करें। इसमें नाड़ी शोधन प्राणायाम और प्राणाकर्षण प्राणायाम कर सकते हैं। 


ध्यान— अब 4 से 5 मिनट चेयर पर आराम से बैठ जाएं और आंख बंद कर लें। अपने मन को शांत करें। 

देखा आपने कितना आसान  है केवल 10 से 15 मिनट में रिलेक्स करना।  अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आॅफिस में केवल 10 मिनट निकालें और बीमारियों को दूर भगाएं। 

हॉलीवुड की इस सुपरहॉट मॉडल ने योगा करते हुए शेयर की फोटोज

International Yoga Day : योग से अपने रिश्ते को बेहतर बना रहे ये सेलेब्स

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : आखिर क्यों 21 जून को ही मनाया जाता है योग दिवस ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -