भारत झेल रहा टीबी का दंश, बीते साल हुई 15 लाख मौतें
भारत झेल रहा टीबी का दंश, बीते साल हुई 15 लाख मौतें
Share:

संयुक्तराष्ट्र: यूं तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में और विदेशियों के सामने भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने की बातें करते रहे हैं। मगर हाल ही में यह बात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है कि देश में तपेदिक के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किए गए। जिनमें करीब 15 लाख लोगों की मौत हो गई। विश्व में जानलेवा बीमारियों में यह रोग भी बहुत गंभीर है। टीबी के मामले इस तरह से सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार वैश्विक स्तर पर वर्ष 2014 में इस बीमारी से करीब 15 लाख लोगों की मृत्यु हो गई। विश्व में इस भयावह रोग से बड़े पैमाने पर मौते हुई हैं। टीबी के 96 लाख ऐसे मामले भी सामने आए हैं कि 58 प्रतिशत मसले दक्षिण - पूर्वी एशिया और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में सामने आए थे। इस मामले में यह बात भी सामने आई कि भारत, इंडोनेशिया, चीन में टीबी के सर्वाधिक मामले सामने आए थे। 

कहा जा रहा है कि बीते वर्ष 15 लाख लोगों ने इस बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। तो दूसरी ओर एक लाख चालीस हजार बच्चे भी इस बीमारी से ग्रस्त थे। हालांकि टीबी के ये मामले पाकिस्तान में भी सामने आए। दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया में भी टीबी की भयावहता देखने को मिली। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -