दैनिक राशिफल: तुला राशिवालों को होगा धनलाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
दैनिक राशिफल: तुला राशिवालों को होगा धनलाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
Share:

12 राशियों में से हर इंसान की एक राशि होती है, जिसकी सहायता से मनुष्य यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जो हमारे जीवन पर असर डालते हैं। यदि आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसका फायदा उठा सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप सावधान और सतर्क रह सकते हैं।

मेष: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृषभ: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। परिवार की समस्या से चिंतित हो सकते है। 

मिथुन: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव विद्यमान रहेंगे। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। धन का अभाव रहेगा। व्यय अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कर्क: मानसिक तनाव रहेगा। परिवार में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 

सिंह: मानसिक तनाव बना रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आमदनी में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

कन्या: आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

तुला: घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन भी हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। 

वृश्चिक: वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा के लिए जाना हो सकता है। अनियोजित खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। 

धनु: मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 

मकर: मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती हैं। व्यय अधिक होगा। 

कुम्भ: घरेलू समस्याओं से चिंतित रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे।

मीन: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। 

इन उपायों से करें सूर्य को प्रसन्न, मिलेगा मान-सम्मान

घर में इस जगह पर भूल कर भी ना लगाएं आइना..

गुरु पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -