CM के गांव में छेड़छाड़ के घटनाक्रम में उपजा विवाद, धारा 144 लागू
CM के गांव में छेड़छाड़ के घटनाक्रम में उपजा विवाद, धारा 144 लागू
Share:

रोहतक : मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के गांव बनियानी जिला रोहतक में लड़की के साथ छेड़छाड़ का घटनाक्रम सामने आया। इस दौरान बिरादरी के लोगों ने विवाद कर दिया। विवाद के बाद पंचायत के ही लोग आपस में विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरी ओर मारने पर उतारू हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया। क्षेत्र में 1 घंटे तक पथराव होते रहा। इससे अफरा - तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।

पुलिसकर्मियों की तैनाती भारी तादाद में की जाती है। मुख्यमंत्री के घर के समीप बड़े पैमाने पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत छात्रा के साथ उसी की कक्षा में अध्ययन करने वाले लड़के ने स्कूल में छेड़छाड़ की। लडकी के भाई द्वारा विरोध करने पर विद्यार्थियों के दो गुट में मारपीट हो गई। मामला लड़की के परिजन के संज्ञान में आया तो वे तैश में आ गए और हंगामा हो गया।

साथियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। बाद में गांव में पंचायत बुलाई गई। लड़के द्वारा सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की गई। परिजन के साथ मारपीट प्रारंभ हो गई। पंचायत में बवाल मच गया। लड़की के परिजन की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -