कोकराझार में सुरक्षा दस्ते पर हमला,14 की मौत,फटा ग्रेनेड
कोकराझार में सुरक्षा दस्ते पर हमला,14 की मौत,फटा ग्रेनेड
Share:

कोकराझार : कोकराझार में सुरक्षादस्ते पर हमला कर दिया गया है। असम के कोकराझार में उग्रवादियों द्वारा ग्रेनेड से धमाका किया गया। इस दौरान 14 की मौत हो गई, जबकि 4 जवानों के घायल होने की जानकारी है। दूसरी ओर सुरक्षा बल की जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर मारा गया है। हालांकि अभी हमलावर की तादाद की जानकारी नहीं मिल पाई है।

दरअसल सब्जी बाजार में यह धमाका ऐसे समय हुआ जब काफी लोग बाजार में खरीदी करने उमड़े थे। सुरक्षाबलों ने सब्जीबाजार के बीच में हमलावरों को मार गिराया। यह जानकारी सामने आई है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। हमले के बाद घायलों को एंबुलेंस में ले जाने के इंतजाम किए गए।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोग बदहवास होकर यहां वहां जाने लगे। लोग घायलों को एंबुलेंस में लेकर अस्पताल जा रहे थे तो शवों को भी एंबुलेंस में ले जाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल गहरा गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -