मिनी बस पलटने से 14 यात्री घायल, टायर फटने से हुआ हादसा
मिनी बस पलटने से 14 यात्री घायल, टायर फटने से हुआ हादसा
Share:

जम्मू : लद्दाख में एक मिनी बस के पलटकर क्षतिग्रस्त होने से करीब 14 यात्री घायल हो गए। दरअसल यह वाहन पिछले टायर के फट जाने के कारण पलट गया। जिसमें सवार पर्यटक घायल हो गए। जब राफ्टिंग कर लौट रही सेना की टुकड़ी ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा तो वे यात्रियों की सहायता के लिए दौड़े और उन्होंने घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार राफ्टिंग से लौट रहे जवानों ने पर्यटकों को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि यात्रियों में करीब 8 पर्यटक गंभीररूप से घायल हो गए। जबकि 6 अन्य को मामूली चोट आई। इन यात्रियों में 8 विदेशी हैं। जिसमें चार पुरूष और चार महिलाऐं शामिल हैं। पर्यटक न्यूयाॅर्क, इस्त्राईल और नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर अन्य यात्री भारतीय हैं। जो कि मुंबई के रहने वाले हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -