तमिलनाडु सरकार ने 14 लाख बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचाए 700 करोड़
तमिलनाडु सरकार ने 14 लाख बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचाए 700 करोड़
Share:

चेन्नई : तमिलनाडु में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर आ रही है। राहत के इस कदम को अनूठा कहा जा रहा है। राज्य सरकार ने 14 लाख परिवारों के बैंक खातों में सीधे 700 करोड़ की राहत राशि पहुंचा दी है। बाढ़ के बाद करीब 30.42 लाख परिवारों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया था। इनमें से 14 लाख परिवारों को कंप्यूटराइज्ड किया जा चुका है। अन्य बचे लोगों के खाते में भी 11 जनवरी तक राशि पहुंचा दी जाएगी।

जिन परिवारों की झुग्गियां इस दौरान नष्ट हो गई थी, उन्हें 10 हजार रुपए दिए गए। राहत राशि आवंटन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयललिता ने 5 परिवारों को सचिवालय में ही राहत राशि प्रदान की। जयललिता ने कहा कि मेरी सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के कामों में तेजी ला रही है।

प्लानिंग कमीशन के सदस्य अभिजीत सेन ने बताया कि मैंने किसी राज्य सरकार के लिए ऐसा नही सुना है कि 700 करोड़ एक दिन में 14 लाख परिवारों तक पहुंचा दिया गया हो। इस डायरेक्ट ट्रांजेक्शन ने लालफीताशाही को भी खत्म कर दिया है। उन्होने कहा कि इस तरह के कदम उन घटनाओं पर भी रोक लगाएगी जहां बाढ़ राहत कूपन के लिए 40 लोगों की मौत हो गई थी।

जयललिता ने कहा कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक 470 लोगों की मौत हुई। ये मौते बाढ़ के दौरान दीवार गिरने, करंट लगने आधि के कारणों से हुई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -