मक्का हादसे में 14 भारतीय हज यात्रियों की मौत
मक्का हादसे में 14 भारतीय हज यात्रियों की मौत
Share:

मक्का : सऊदी अरब की मक्का मस्जिद में मची भगदड़ के दौरान बड़ी संख्या में लोग मारे गए। मस्जिद के आसपास लाशों का ढेर लगा था। हालात ये थे कि लोग अपने परिजन की स्थिति पता करने की कोशिशें करते रहे। कोई अस्पताल में चक्कर लगाता रहा तो कोई अपने परिजन को तलाशता रहा। इस हादसे में मरने वाले हज यात्रियों की संख्या बढ़कर 717 हो गई और करीब 800 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 14 भारतीय हाजी शामिल थे। इस दौरान करीब 13 घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में उपचार दिया गया।

जेद्दा में भारतीय हज मिशन द्वारा घटनाक्रम को लेकर जानकारी दी गई। भारतीय हज मिशन से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में करीब 9 गुजरात के निवासी हैं तो 2 तमिलनाउु के हैं। 2 हज यात्री झारखंड और 1 महाराष्ट्र के हैं। घायलों में लक्षद्वीप, असम, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बिहार, ओडिशा, केरल और उत्तरप्रदेश के हज यात्री शामिल हैं। पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के 2 हाजी भी इसमें सम्मिलत हैं।

उल्लेखनीय है कि मीना में शैतान को कंकर मारने की परंपरा निभाई जाती है। कंकर मारने के दौरान ही भगदड़ मची और इसमें 717 हज यात्रियों की मौत हो गई। केरल के ग्रामीण विकास और प्रवासी केरलवासी केसी जोसेफ द्वारा तिरूवनंतपुरम में यह कहा गया कि भारतीयों में एक व्यक्ति की पहचान केरल के त्रिशूर जिले के कोदुनगालूर के मोहम्मद के तौर पर की गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -