असम में 24 घंटों में सामने आए 1380 कोरोना संक्रमित केस
असम में 24 घंटों में सामने आए 1380 कोरोना संक्रमित केस
Share:

गुवाहाटी: देश के राज्य असम में 24 घंटे में 1 हजार 380 नए कोरोना संक्रमित केस दर्ज किए हैं। बृहस्पतिवार को दर्ज हुए नए केसों के पश्चात् अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 50 हजार 349 तक पहुंच गई है। प्रदेश के हेल्थ मिनिस्टर हिमंता बिस्वा सरमा ने इसकी सुचना दी। मंत्री ने बताया कि अबतक 20,557 सैंपलों की जांच की गई, 1,380 नमूनों में COVID-19 वायरस सकारात्मक आए हैं। कुल केसों में 1,19,364 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 30,454 एक्टिव केस हैं। 

वहीं प्रदेश में अबतक कुल मौत का आंकड़ा 528 तक हो चूका है। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि प्रदेश में सकारात्मकता दर 6.71 प्रतिशत है। साथ ही हेल्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में 96,424 नए COVID-19 वायरस के केस सामने आए है। इस दौरान 1,174  मौतें भी हुई हैं। वहीं इसके साथ-साथ भारत में कुल सकारात्मक केसों का आंकड़ा बढ़कर 52,14,678 हो चूका है। 

साथ ही भारत में एक्टिव केसों की बात करें तो इनका आंकड़ा 10 लाख पार कर चूका है। देश में 10,17,754 एक्टिव केस हो गए हैं। यह कुल मामले का 19.52 फीसद है। वहीं, 41,12,552 स्वस्थ / डिस्चार्ज / माइग्रेट हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त बड़ी बात यह कि भारत में रोजाना 1000 से ऊपर लोगों की मृत्यु हो रही है। भारत में अब तक 84,372 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, कल (17 सितंबर) तक COVID-19 वायरस के लिए कुल 6,15,72,343 नमूनों के टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,06,615 नमूनों के कल टेस्ट किए गए। इसी के साथ कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

वेंटीलेटर ना मिलने की वजह से नवजात की मौत, भड़के परिजनों ने नर्स को बनाया बंधक

कड़े विरोध के बाद बैकफुट पर आई योगी सरकार, वापस लिया 'डिटेंशन सेंटर' बनाने का फैसला

इंदौर के SNG हॉस्पिटल ने पेश की 'मानवता' की मिसाल, Covid मरीजों को समर्पित किया पूरा अस्पताल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -