131 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा
131 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा
Share:

नई दिल्ली : भारत की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सोमवार को स्थापना दिवस है। 131 वें स्थापना दिवस पर जहां एक ओर मुखपत्र में छपे लेख से सबका मूड फीका हुआ है तो वहीं पार्टी ने इस दिन को पार्टी मुख्यालय में धूमधाम से मनाया। 28 दिसंबर 1885 में ए ओ ह्यूम ने पार्टी की नींव रखी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया।

इसके अलावा पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा कई कार्यक्रम भी रखे गए है। पार्टी ने इस 130 साल में अंग्रेजी हकूमत के ख़िलाफ़ कांग्रेस के नेतृत्व में देश ने लंबी लड़ाई लड़ी, वहीं आज़ादी के बाद सबसे लंबे समय तक देश पर शासन भी कांग्रेस ने ही किया। पंडित जवाहर लाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व मनमोहन सिंह जैसे राजनीति के दिग्गज भी इसी पार्टी से जुड़े हुए थे।

लेकिन 2014 में हुई लोकसभा चुनाव में पार्टी बुरी तरह हार गई और 545 सींटो वाली लोकसभा में कांग्रेस आज केवल 45 पर सिमटी हुई है। फाउंडेशन डे के मौके पर सोनिया गांधी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेगी। पार्टी के नेता भी स्थापना दिवस के मौके पर मस्ती करते हुए अपनी सेल्फी पोस्ट कर रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -