समुद्र की गहराइयों में मिला 1300 साल पुराना जहाज, 200 घड़ों में रखा था सदियों पुराना सामान
समुद्र की गहराइयों में मिला 1300 साल पुराना जहाज, 200 घड़ों में रखा था सदियों पुराना सामान
Share:

जेरूसेलम: समुद्र से एक काफी पुराने जहाज के अवशेष बरामद हुए हैं। खास बात यह है कि इस जहाज के मलबे से कई घड़े भी बरामद हुए हैं, जो कि पूरी तरह से संरक्षित हैं। इन घड़ों में से लगभग 1300 वर्ष पुराना सामान मिला है। यह जहाज इजरायल के तट के पास पाया गया है। खोजकर्ताओं ने कहा है कि जहाज में अलग-अलग मेडिटेरियन इलाकों का सामान भरा हुआ था। यह जहाज इस बात का प्रमाण हैं कि 7वीं सदी में इस्लामिक साम्राज्य की स्थापना के बाद भी पश्चिमी देशों से लोग व्यापार के लिए इस स्थान पर आते रहते थे।

हालाँकि, जहाज के डूबने के स्पष्ट कारणों के संबंध में अब तक पता नहीं चल सका है। व्यापारियों से भरा यह जहाज मौजूदा इजरायली कोस्टल कम्युनिटी मागन माइकल से बरामद हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जहाज उस वक़्त का है, जब पूर्वी मेडिटेरियन इलाकों से क्रिश्चियन बीजान्टिन साम्राज्य का पतन हो रहा था और इन इलाकों में इस्लामिक शासकों का वर्चस्व बढ़ रहा था। समुद्री पुरातत्वविद डेबोरा सिविकेल ने जानकारी दी है कि, यह जहाज 7वीं या 8वीं शताब्दी का हो सकता है। इस बात के सबूत हैं कि धार्मिक बंटवारे के बाद भी तब इस मेडिटेरियन इलाके में व्यापार होता था।

डेबोरा ने आगे कहा कि, इतिहास की किताबों में आमतौर पर बताया जाता है कि इस्लामिक शासन के विस्तार के बाद इन इलाकों में व्यापार बंद हो गया था। मेडिटेरियन में उस समय अंतरराष्ट्रीय व्यापार नहीं होते थे। लेकिन इस जहाज का मिलना सबूत है कि उस वक़्त भी यहाँ व्यापार होता था। खोजकर्ताओं को उस जहाज में से लगबग 200 घड़े मिले हैं। इनमें मेडिटेरियन इलाकों की खाद्य सामग्री जैसे- मछली की चटनी और अलग-अलग तरह के जैतून, खजूर और अंजीर मिले हैं।

लेबनान: प्रवासी कामगारों को लेकर जा रही नाव समुद्र में डूबी, 34 की मौत

क्या भारत से बदला लेने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान को दी आर्थिक मदद ?

'पहले हिजाब पहनो फिर..', ईरानी राष्ट्रपति ने इंटरव्यू देने से किया इंकार, बेरंग लौटीं अमेरिकी पत्रकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -