दिल्ली में 13 वर्षीय बच्ची का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 13 वर्षीय बच्ची का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह वारदात पड़ोस में ही रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया है। वहीं, गर्भ ठहरने के छह माह बाद आरोपी ने उसे गर्भ गिराने की दवा भी खिलाई, मगर इससे लड़की को ब्लीडिंग होने लगी और उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की को छह माह का गर्भ है। इस खुलासे के बाद लड़की के परिवार वालों ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धारा 376 के साथ धारा 315 यानी बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की का मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित लड़की के परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी को लड़की पहले से जानती थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे झांसे में लेकर बलात्कार किया। वहीं जब लड़की गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे कोई गर्भ गिराने वाली दवा भी बाजार से लाकर खिला दी।

पुलिस ने बताया है कि अस्पताल में एडमिट कराने के बाद डॉक्टरों ने बच्ची का उपचार शुरू किया, मगर तब तक बच्ची की इतनी ब्लीडिंग होने के कारण वह बेहद कमजोर हो चुकी थी। ऐसे हालात में उसने एक बच्चे को जन्म दिया, किन्तु जन्म के फ़ौरन बाद बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अभी भी बच्ची को डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में रखा गया है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि बच्ची के पेट को देखकर ही उन्हें संदेह हो गया था। मगर, चूंकि बच्ची की आयु महज 13 वर्ष है, इसलिए वह विश्वास नहीं कर पा रहे थे। अस्पताल भी आए तो उन्होंने डॉक्टर से अपने संदेह की बात नहीं की। मगर, डॉक्टर ने स्थिति देखकर बच्ची की असलियत बता दिया। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में एडमिट कर उसके उपचार की प्रक्रिया शुरू की गई।

तस्करों ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं से बचने के लिए ढूंढ निकाला नया तरीका

हैरतंअगेज! अपने ही माँ-बाप को बेटे ने 282 बार चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट और फिर...

ससुराल में युवक से हुआ विवाद... मार-पीट के बाद लोगों ने प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -