कावड़ यात्रा पर निकले 13 कावड़ यात्रियों की दुर्घटना में मौत
कावड़ यात्रा पर निकले 13 कावड़ यात्रियों की दुर्घटना में मौत
Share:

जमशेदपुर : झारखंड में रांची-जमशेदपुर नेशनल हाईवे 33 पर हुई दुर्घटना में करीब 13 लोग मारे गए इस दौरान अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के चौका में हुई। दरअसल यहां एक बस और ट्रक आपस में भिड़ गए और इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घायलों को एमजीएम में उपचार दिया जा रहा है। मामले में यह बात सामने आई है कि यह घटना प्रातः की है। बस में सिवान जिले के बाजार के कांवडि़ए शामिल थे जो कि शिव के दर्शनों के लिए जा रहे थे। बाबा धाम से जलाभिषेक करने के बाद ये कावडि़ए पुरी में भगवान जगन्नाथ के पूजन के लिए पहुंचे थे। बस दुर्घटना के बाद जमशेदपुर और रांची की ओर लंबा जाम लगा रहा।

बताया गया है कि करीब 10 से 12 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम को खोलने के लिए पुलिस को बहुत मशक्कत करनी पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार दुगारन देवी, जयशंकर प्रसाद, आशा देवी, दीपू कुमार, कुसुम देवी, अनु कुमार, प्रीती कुमारी, आशीष कुमार,विकास कुमार, अशोक सोनी, अनिल सोनी, राहुल, नंदनी कुमारी, अमरजीत, कुंती देवी, राजू माझी, दन्तेश्वरी देवी, सब्बू प्रसाद, मुकेश कुमार, मोनू जैस्वाल,अन्नू, प्रीती, आशीष, अशोक, विनोद और परमहंस की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -