13 जून को है रंभा तीज व्रत, यहाँ जानिए कथा
13 जून को है रंभा तीज व्रत, यहाँ जानिए कथा
Share:

हिन्दी पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रंभा तीज व्रत रखा जाता है। आप सभी को बता दें कि इस साल यह व्रत 13 जून 2021 दिन रविवार को रखा जाने वाला है। आपको बता दें कि रंभा तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और फिर व्रत करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करती हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं रंभा तीज व्रत की कथा।

रंभा तीज व्रत कथा - प्राचीन समय मे एक ब्राह्मण दंपति सुख पूर्वक जीवन यापन कर रहे होते हैं। वह दोनों ही श्री लक्ष्मी जी का पूजन किया करते थे। पर एक दिन ब्राह्मण को किसी कारण से नगर से बाहर जाना पड़ता है वह अपनी स्त्री को समझा कर अपने कार्य के लिए नगर से बाहर निकल पड़ता है। इधर ब्राह्मणी बहुत दुखी रहने लगती है पति के बहुत दिनों तक नहीं लौट आने के कारण वह बहुत शोक और निराशा में घिर जाती है। एक रात्रि उसे स्वप्न आता है की उसके पति की दुर्घटना हो गयी है। वह स्वप्न से जाग कर विलाप करने लगती है।

तभी उसका दुख सुन कर देवी लक्ष्मी एक वृद्ध स्त्री का भेष बना कर वहां आती हैं और उससे दुख का कारण पुछती है। ब्राह्मणी सारी बात उस वृद्ध स्त्री को बताती हैं। तब वृद्ध स्त्री उसे ज्येष्ठ मास में आने वाली रम्भा तृतीया का व्रत करने को कहती है। ब्राह्मणी उस स्त्री के कहे अनुसार रम्भा तृतीया के दिन व्रत एवं पूजा करती है ओर व्रत के प्रभाव से उसका पति सकुशल पुन: घर लौट आता है। जिस प्रकार रम्भा तीज के प्रभाव से ब्राह्मणी के सौभाग्य की रक्षा होती है, उसी प्रकार सभी के सुहाग की रक्षा हो।

कृष्णा श्रॉफ ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लगाई आग, शेयर की अपनी हॉट फोटो

पीएम मोदी को प्रियंका वाड्रा ने बताया 'डरपोक', कहा- प्रचार पर रहता है उनका फोकस

लड़ाई के बीच पत्नी ने कर दी पति की हत्या और प्राइवेट पार्ट काटकर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -