13 वाम उग्रवादियों ने डाले हथियार, थे CPI-M के नेता कंचन दा के समर्थक
13 वाम उग्रवादियों ने डाले हथियार, थे CPI-M के नेता कंचन दा के समर्थक
Share:

गुवाहटी: असम से एक बड़ी खबर आई। जी दरअसल यहाँ 13 वाम उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष आज हथियार डाल दिए। बताया जा रहा है ये प्रतिबंधित भाकपा माओवादी (CPI Maoist) के सदस्य थे। इसी के साथ आत्म समर्पण करने वाले उग्रवादी इसी साल के आरंभ में गिरफ्तार संगठन के नेता अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ 'कंचन दा' के समर्थक थे। 

असम पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने हाल ही में यह बताया है कि राज्य के डिब्रूगढ़ और कछार जिलों में सरेंडर किया। जी हाँ, विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित संगठन CPI-M के 13 उग्रवादी आज हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हो गए। आपको बता दें कि असम में 13 वाम उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष आज हथियार डाल दिए और ये प्रतिबंधित भाकपा माओवादी (CPI Maoist) के सदस्य थे। वहीं आत्म समर्पण करने वाले उग्रवादी इसी साल के आरंभ में गिरफ्तार संगठन के नेता अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ 'कंचन दा' के समर्थक थे। इस मामले में असम पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि राज्य के डिब्रूगढ़ और कछार जिलों में सरेंडर किया।

'भ्रष्टाचार के साथियों को बीच रास्ते छोड़ा', CM हेमंत से ED की पूछताछ पर भाजपा ने बोला हमला

विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन CPI-M के 13 उग्रवादी आज हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हो गए। यह सीपीआई-एम के नेता अरुण कुमार भट्टाचारजी उर्फ कंचन दा के सहयोगी थे। उन्हें इसी साल के आरंभ में असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दें कि भाकपा (माओवादी) के वयोवृद्ध नेता और पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य अरुण कुमार भट्टाचार्य, जो 'कंचन दा' के नाम से चर्चित हैं, को इसी साल 6 मार्च को कछार जिले में गिरफ्तार किया गया था।

वहीं डिब्रूगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बिटुल चेतिया ने बीते गुरुवार को कहा था कि माओवादी उग्रवादी होने का दावा करने वाले नौ लोगों ने आत्मसमर्पण के लिए सरकार से संपर्क किया था और इसके बाद जिला पुलिस ने उनके भाकपा (माओवादी) के साथ संबंधों की पुष्टि की थी। इसी के साथ एएसपी चेतिया ने कहा कि उनमें से एक के उग्रवादियों के साथ संबंध होने के बारे में पता था, जबकि दूसरे के बारे में पुलिस रिकॉर्ड में कोई जानकारी नहीं थी।

वहीं आगे चेतिया ने कहा था कि भाकपा (माओवादी) के साथ संदिग्ध संबंधों वाले दो अन्य व्यक्तियों को इस महीने की शुरुआत में डिब्रूगढ़ में पकड़ा गया था और उनके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद जब्त किया गया था। इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि वरिष्ठ नक्सली नेता से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कुछ सप्ताह पहले कंचन दा के साथ संबंध रखने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी कछार में गिरफ्तार किया गया था।

तेलंगाना में विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला, SIT ने दो लोगों को तलब किया

तेलंगाना: नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, आदिवासी छात्रा के गर्दन पर किया वार

कबड्डी खिलाड़ी की हुई दर्दनाक मौत, एक महीने में हुई तीसरी मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -