कर्नाटक में 13 भाजपा विधायकों को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला
कर्नाटक में 13 भाजपा विधायकों को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला
Share:

बेंगलोर: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 13 विधायकों को विभिन्न बोर्डों और निगमों का प्रमुख नियुक्त करके कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, चार अन्य विधायकों को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। कर्नाटक सीएम बी एस येदियुरप्पा के कैबिनेट के विस्तार या बदलाव में हो रही देरी के बीच यह कदम उठाया गया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इससे इन विधायकों को यह संकेत भी दिया गया है कि हो सकता है कि उन्हें कैबिनेट में जगह न दी जाए। हो सकता है कि उन्हें सांत्वना देने के लिये ऐसा किया गया हो। कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वालों में विधायकों में एम चन्द्रप्पा, एहोले दुर्योधन महालिंगप्पा, नेहरू ओलेकर, नरसिम्हा नायक (राजू गौड़ा), के शिवनगौड़ा नायक, कलाकप्पा बंदी, शंकर पाटिल मुनेनाकोप्पा, के मादल विरुपाक्षप्पा, सिद्दू सावड़ी, ए एस पाटिल (नादाहल्ली), दत्तात्रेय सी पाटिल रेवूर, पी राजीव और एस वी रामचंद्र का नाम शामिल हैं।

वहीं कर्नाटक की भाजपा सरकार द्वारा राज्यमंत्री का दर्जा पाने वालों में राजकुमार पाटिल तेलकुर, सी एस निरंजन कुमार, एएस जयराम और एन लिंगन्ना का नाम शामिल हैं। वहीं राज्य के सीएम बीएस येदियुरप्पा के मीडिया सलाहकार एन भ्रुंगीस को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

केरल स्वर्ण तस्करी मामले में रवींद्रन से पूछताछ करेगी ईडी

नड्डा पर हमले के बाद अलर्ट हुई भाजपा, कड़े सुरक्षा घेरे के बीच बंगाल का दौरा करेंगे अमित शाह

बोको हराम का दावा, उत्तरी नाइजीरिया में स्कूल से 333 छात्रों का हुआ अपहरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -