गुरुद्वारे की छत से 12वीं की छात्रा ने लगाई छलांग, सामने आया CCTV फुटेज
गुरुद्वारे की छत से 12वीं की छात्रा ने लगाई छलांग, सामने आया CCTV फुटेज
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ राजवाड़ा गुरुद्वारे की छत से 12वीं की छात्रा ने छलांग लगा दी. खुदखुशी करने की कोशिश में लड़की गुरुद्वारे के पीछे वाली गली की ओर बिजली के तारों से टकराकर नीचे गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे देखा तथा उसे एम्बुलेंस से एमवाय हॉस्पिटल भेजा। यहां से उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। फिर उसे तीसरे हॉस्पिटल भेज दिया गया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। ICU में इलाज चल रहा है। छात्रा का बैग और आई कार्ड छत पर ही पड़ा मिला है।

फिलहाल पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है। पंढ़रीनाथ पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे के लगभग की है। शुभम नगर में रहने वाली छात्रा ने राजबाड़ा गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जब वह नीचे गिरी तो वहां उपस्थित दुकानदार तथा लोगों ने उसे उठाया। तत्पश्चात, एंबुलेंस से एमवाय हॉस्पिटल भेज दिया। छात्रा को यहां से मेडीकेयर हॉस्पिटल भेजा गया। इसके बाद उसे परिवार के लोग चोइथराम ले गए। यहां उसका गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

गुरुद्वारे की छत पर गुरू साहब जी का निशान लगा हुआ है। लोग यहां दर्शन करने जाते हैं। यहां छात्रा का बैग तथा आईडी कार्ड पड़ा मिला है। छात्रा इंदौर के गुरु नानक स्कूल में पढ़ाई करती है। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने तीन चार लाइन का एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे पंढ़रीनाथ टीआई सतीश पटेल ने बरामद कर तहकीकात में लिया है। मामले में किसी को जानकारी नही दी गई है। वही लड़की के मामा सुरेन्द्र ने उसके कूदने की बात से मना किया है। उनके अनुसार बच्ची का पैर फिसला है। छात्रा मूल रूप से महाराष्ट्र के मलकापुर की रहने वाली है। इंदौर में वह मामा सुरेन्द्र के साथ शुभम नगर में रहती है। परिवार में बड़ा भाई है। जो मलकापुर में रहता है। मामा के अनुसार, गुरूद्वारे से विद्यालय लगभग 5 किलोमीटर दूर है। पुलिस दुर्घटना को लेकर खुदखुशी के प्रयास और पैर फिसलने के दोनों बिदुंओ पर तहकीकात कर रही है।

एक ऑटो के अंदर-बाहर बैठे 50 से भी ज्यादा लोग, हैरान कर देगा वीडियो

MCD चुनाव के तुरंत बाद टूटी कांग्रेस, दो महिला पार्षद AAP में शामिल

'गुजरात में भाजपा की जीत नहीं मानी जाएगी...', कांग्रेस की शिकस्त पर ऐसा क्यों बोले गहलोत ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -