महाराष्ट्र: बारिश ने ले ली 129 लोगों की जान, अगले 24 घंटे हैं और खतरनाक
महाराष्ट्र: बारिश ने ले ली 129 लोगों की जान, अगले 24 घंटे हैं और खतरनाक
Share:

मुंबई: मानसून की बारिश के चलते महाराष्ट्र के हालात कुछ ठीक नहीं है। यहाँ बीते दो दिनों में ही हालात नासाज हो गए हैं। अब तक करीब129 लोग बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में मौत को गले लगा चुके हैं। वहीँ अब भी कई लोग हैं जो मलबे के नीचे दबे पड़े हैं। हाल ही में महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी है कि ये लोग लैंडस्लाइड, बारिश-बाढ़ की चेपट में आकर मारे गए हैं। अब भी महाराष्ट्र की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। जी दरअसल मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी किया है, और उसके अनुसार आने वाले समय में महारष्ट्र के पश्चिमी हिस्से में आज भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीँ महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक के तटीय इलाके, साउथ कर्नाटक के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी दी जा चुकी है। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक है जहाँ से भी सड़कों पर बहुत ज्यादा पानी भरने की तस्वीरें सामने आ चुकीं हैं। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव तलाई के नजदीक भूस्खलन हुआ।

इस हादसे में अबतक 44 लोगों की जान जा चुकी है। बीते शुक्रवार को तलाई से 32 शव मिले थे और बाकी शव आसपास के गांवों से मिले हैं। इस बारे में बात करते हुए ज़िला कलेक्टर निधि चौधरी ने कहा था, 'महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में भूस्खलन की 2 अलग-अलग घटनाओं में कुल 44 लोगों की मौत हुई है। 25 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में दबे हैं।'

क्या है आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, यहाँ जानिए पंचांग

पंजाब में खींचतान के बीच बोले कैप्टन अमरिंदर- जब सिद्धू पैदा हुए, तब मैं बॉर्डर पर लड़ रहा था।

भारत के तरकश में शामिल हुआ एक और धारदार हथियार, सफल रहा आकाश मिसाइल का परीक्षण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -