122 लोगों की जिंदगी खा गया Tauktae, 2.6 लाख लोग अब भी राहत शिविर में..
122 लोगों की जिंदगी खा गया Tauktae, 2.6 लाख लोग अब भी राहत शिविर में..
Share:

नई दिल्ली: भारत के कई राज्यों में Tauktae तूफ़ान ने जमकर तबाही मचाई है। इस तूफ़ान से जहाँ अब तक 122 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 37 तो बार्ज P-305 नामक जहाज में मौजूद थे, जो डूब गया। ये मुंबई के तट से 35 मील (56.32 किलोमीटर) की दूरी पर डूबा था। आपदा प्रबंधन का काम देखने वाले गृह मंत्रालय के प्रकोष्ठ ने कहा कि 6 राज्यों से लगभग 2.6 लाख लोगों को खतरे वाले तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित हटाया गया।

इनमें से 2.38 लाख लोग गुजरात के हैं, जबकि बाकी के 22 हज़ार लोग अन्य 5 प्रदेशों के हैं। इन सभी को राहत शिविरों में रखा गया है। 47 मौतों के साथ तौकते तूफ़ान का सबसे अधिक असर गुजरात पर ही पड़ा है। Tauktae तूफ़ान सबसे पहले गिर सोमनाथ में ही पहुँचा। 77,000 बिजली के पोल टूट गए, वहीं 70,000 से अधिक पेड़ भी उखड़ गए। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई और सड़क जाम लग गया।

गुजरात आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सूबे की 368 सरकारी इमारतों को इस तूफ़ान ने क्षति पहुंचाई है। गुजरात में 1143 किलोमीटर सड़क मार्ग को भी इस तूफ़ान ने नष्ट कर दिया। तौकते ने केरल में 356 किलोमीटर और कर्नाटक में 58 किलोमीटर सड़क मार्ग को भी बर्बाद कर दिया। गुजरात में 130 कोरोना अस्पतालों को Tauktae ने नुकसान पहुँचाया, जिनमें से 98 की मरम्मत कर के फिर से चालू कर दिया गया है।

एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, पहले नंबर पर अंबानी का दबदबा कायम

सोने के दामों में आया उछाल, जानिए क्या है नया भाव?

रश्मिका मंदाना ने शेयर की ऐसी तस्वीर की फैंस की नहीं हट रही है निगाहें, जानिए क्या है ऐसा खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -