12 साल की प्रिया ने स्कूल प्रोजेक्ट में लिखी प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस STORY
Share:

12 साल की प्रिया शाह ने अपने प्रोजेक्ट के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस STORY लिखी। उन्होंने अपने विषय के रूप में प्रियंका चोपड़ा चुना है। प्रियंका प्रिया के इस कदम से बेहद खुश हैं। उन्होंने इसके लिए ट्विटर पर प्रिया को थैंक्स  कहा। प्रिया का स्पीच ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, '12 साल की, डेट्रॉइट के ऑर्चर्ड लेक मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली प्रिया शाह का शुक्रिया कि उन्होंने मुझे अपने प्रोजेक्ट का विषय बनाने के काबिल समझा।'

बता दें, प्रिया ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के शिखर तक पहुंचने के प्रियंका के सफर के बारे में बताया। प्रिया ने प्रियंका की 'गुंडे', 'मैरी कॉम' और 'फैशन' जैसी फिल्मों के संवाद भी शामिल किए थे। उन्होंने प्रियंका के सामने आई चुनौतियों और उनकी जीत के बारे में भी बताया।वैसे, प्रियंका चोपड़ा फिलहाल न्यूयॉर्क में अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एलेक्स पेरिश का किरदार निभा रही हैं।

उन्होंने अपनी मराठी फिल्म 'वेंटीलेटर' का निर्माण किया है। वह ड्वेन जॉनसन के साथ हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी नजर आने वाली हैं।

अभिनेत्री ने सरेआम की डायरेक्टर की धुनाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -