बाढ़ तथा रोडों पर घूमते जंगली जानवरों ने ली 12 की जानें, कई घायल
बाढ़ तथा रोडों पर घूमते जंगली जानवरों ने ली 12 की जानें, कई घायल
Share:

टबिलिसी : जॉर्जिया की राजधानी टबिलिसि में सड़कों पर नजारा बहुत भयानक हो गया है।यहाँ पहले ही लोग बाढ़ से परेशान है और अब चिड़ियाघर से भागे शेर, बाघ, भालुओं और दूसरे जंगली जानवरों की वजह से सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पहले ही बाढ़ से जूझ रहे टबिलिसि में इस वजह से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अब पुलिस और सैनिक बल मिलकर इन जानवरों को दोबारा पकड़ने में जुटे हैं। इसके साथ ही वह बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को हेलिकॉप्टरों के जरिये वहां निकाल भी रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री इरक्ली गारिबशविली ने टबिलिसी के निवासियों से अपील की है कि जब तक ये पशु पकसे नही जाते तब तक लोग वे अपने घरों से बाहर न निकले।

उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिस के बाद वेरे नदी के तटबंध टूटने से आई इस बाढ़ में शहर के आधारभूत ढांचे को खासा नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बाढ़ की वजह से अभी तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई है।' तथा लगभग 40 लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है,इनमे से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -