जल्द भारत आएंगे 12 और चीते, नए बाड़े बनकर हुए तैयार

भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर में स्तिथ कूनो नेशनल पार्क में इसी साल नामीबिया से 8 चीतें लाए गए थे। जिन्हे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीतों को पिंजरों से कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। जहां चीते बनाए गए अपने बड़ों में रह रहे थे। उन 8 चीतों के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से 12 ओर चीते जल्द आने वाले है। कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब 12 चीतों के भारत आने का रास्ता साफ हो गया है।

दक्षिण अफ्रीका के वन, मत्स्य पालन और पर्यावरण मंत्री बारबरा क्रीसी ने भारत की सरकार के साथ चीता प्रोजेक्ट के समझौते को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इन 12 चीतों को भारत लाने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। चीता प्रोजेक्ट के समझौते की फाइल अब दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के पास भेज दी गई है। भारत लाने के लिए यह 12 चीते साढ़े तीन महीने से वहां क्वारेंटीन हैं।

ऐसा मन जा रहा है की 15 दिसंबर तक चीतों को भारत लाया जा सकता है। कूनो नेशनल पार्क में चीतों के लिए 8 नए बाड़े बनकर तैयार है। पूर्व में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को पहले छोटे बाड़ों में रखा गया था, तथा बाद में बड़े बाड़ों में शिफ्ट कर दिया गया। अब फरवरी तक इन्हें खुले जंगल में छोड़ा जा सकता है। आपको बता दें की कूनो नेशनल पार्क में अभी अधिकतम 21 चीते ही रह सकते हैं। अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों के ओर आने पर नेशनल पार्क की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण, जन्मस्थली पातालपानी भी जाएंगे

मुंह बोली बहन ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर करवाया मर्डर

जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर इंदौर की तैयारी जोरों पर

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -