मैक्सिको के यात्रियों को बनाया निशाना, फायरिंग में 12 की गई जान
मैक्सिको के यात्रियों को बनाया निशाना, फायरिंग में 12 की गई जान
Share:

काहिरा : गलतफहमी के चलते मिस्र की सेना ने मैक्सिको के यात्रियों से भरी एक बस पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें करीब 12 पर्यटकों की मौत हो गई। इस दौरान लगभग 10 लोग घायल हो गए। फिलहाल मरने वालों को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। घायलों को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया। इस तरह की घटना की पुष्टि मिस्त्र के गृहमंत्रालय द्वारा कर दी गई है। जिसमें मंत्रालय ने कहा है कि इस मामले में जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार विद्रोहियों और सेना के बीच वर्ष 2013 से संघर्ष चलता रहा। माना गया है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने विद्रोहियों के दल को समर्थन देना प्रारंभ कर दिया। जिसके बाद विद्रोहियों और सरकार के मध्य तनाव की स्थिति बन गई। तनाव के बाद कई बार विद्रोहियों ने सेना और आम नागरिकों पर हमला किया। ये हमले इजिप्ट की राजधानी काहिरा समेत बड़े शहरों में किए जाते रहे हैं। रेगिस्तानी क्षेत्र होने से ISIS को लाभ मिल रहा है। 

उल्लेखनीय है कि ISIS की नींव अफगानिस्तान और पाकिस्तान से सटे रेगिस्तानी क्षेत्र में ही रखी गई। ISIS के आतंकियों का अधिकांश समय ईराक, ईरान और अफगानिस्तान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में ही गुजरा है ऐसे में ये रेगिस्तान में रहने के आदी हो गए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -