देशभर से 12 लड़कियां बनने आएंगी मीका सिंह की दुल्हन, सामने आया ये जबरदस्त प्रोमो
देशभर से 12 लड़कियां बनने आएंगी मीका सिंह की दुल्हन, सामने आया ये जबरदस्त प्रोमो
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने गायक मीका सिंह ने केवल अपने सिंगिग के लिए मशहूर हैं बल्कि वह जब स्टेज पर होते हैं तो प्रशंसकों से दिल खोलकर बात करते हैं तथा सबके साथ खूब मजाक करते हैं। वह जरूरतमंदों की खूब सहायता भी करते हैं। पिछले कुछ वक़्त से मीका सिंह अपने स्वयंवर के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं। 

दरअसल वह रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोहटी' के माध्यम से अपनी जीवन संगिनी का चुनाव करेंगे। शो के नए प्रोमो में 4 लड़कियों की ग्रैंड एंट्री को दिखाया गया है। मीका सिंह जोधपुर में शाही स्टाइल में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए उनकी पूरी तैयारी जोरो पर है। मीडिया रिपोर्ट्स् के मुताबिक, मीका सिंह के इस स्वयंवर शो में 12 लड़कियां उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखेंगी। प्रोमो में एक लड़की पालकी पर बैठकर एंट्री करती है। उसका कहना है कि वह पालकी में बैठकर मीका सिंह के साथ दुल्हन बनकर विदा होना चाहती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

वहीं शो के प्रोमो में देखा गया है कि मीका सिंह के साथ दूसरी लड़की ऐसे इंटरेक्ट करती है कि गायक शर्मा जाते हैं। दरअसल, दूसरी लड़की अपने घुटनों में बैठकर उनसे प्यार का इजहार करती है। शो का प्रोमो वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि मीका सिंह के फ्रेंड कपिल शर्मा कुछ दिनों पहले जोधपुर में थे। वह गायक के स्वयंवर में सम्मिलित हुए थे। जल्द ही मीका सिंह की बैचलर्स पार्टी भी होने वाली है, जिसमें कपिल शर्मा, दलेर मेहंदी समेत उनके कई दोस्त सम्मिलित होंगे। बता दे कि रियलिटी शो स्वयंवर: मीका दी वोहटी 19 जून 2022 से स्टार भारत में प्रसारित होने वाला है। 

इस मशहूर एक्ट्रेस के पड़ोस में हुआ मर्डर, सहमी एक्ट्रेस बोली- 'अकेले रहना मुश्किल'

क्या जिंदा हैं 'तारक मेहता....' शो की 'दया भाभी'? यहां जानिए जवाब

राखी सावंत के लिए बॉयफ्रेंड ने दुबई में खरीदा घर, लेकिन शादी के लिए एक्ट्रेस को छोड़नी होगी ये चीजें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -