झारखंड: बीते 24 घंटों में एक हजार से अधिक नए मामले सामने, 7 की गई जान
झारखंड: बीते 24 घंटों में एक हजार से अधिक नए मामले सामने, 7 की गई जान
Share:

बीते 24 घंटे में झारखंड में COVID-19 संक्रमण से सात और व्यक्तियों की जान चली गई। इसे मिलाकर प्रदेश में इस संक्रमण से मृतकों का कुल आँकड़ा 648 हो गया है। वहीं आज संक्रमण के 1141 नए केस सामने आए जिन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों का कुल आँकड़ा बढ़कर 75089 हो चूका है। वही हेल्थ डिपार्टमेंट की बुधवार रात को जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में सात और संक्रमितों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 648 हो गया। 

इसके अतिरिक्त प्रदेश में कोरोना के बीते चौबीस घंटे में 1141 नए केस सामने आये जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 75089 हो चुकी है। प्रदेश में 75089 संक्रमितों में से 61559 अब तक स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अतिरिक्त 12882 अन्य संक्रमितों का उपचार विभिन्न हॉस्पिटलों में जारी है जबकि 648 की मौत हो गई है। वही बुधवार को कुल 21755 सैंपलों की जांच की गई जिनमें से 1141 संक्रमित पाए गए। इसी के साथ राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार भारी इजाफा हो रहा है।

वही दूसरी तरफ देश में लगातार COVID-19 वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी देश में कोरोना वायरस के  86,508 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में COVID-19 से 1,129 लोगों की मौत हो गई है।   इसी के साथ देश में COVID-19 संक्रमितों का आंकड़ा 57 लाख के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, देश में इस वक्त COVID-19 के 966382 एक्टिव मामले हैं। 

पीएम मोदी ने दिया फिटनेस का महामंत्र, कहा- 'फिटनेस का डोज़ आधा घंटा रोज़'

तेलंगाना में माओवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 2 महिलाओं सहित तीन माओवादी ढेर

बिहार चुनाव: छात्रों को बाइक, छात्राओं को स्कूटी.... पप्पू यादव ने जारी किया मैनिफेस्टो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -