महाराष्ट्र पुलिस पर कहर बरपा रहा कोरोना, 1140 पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित, 10 की हो चुकी है मौत
महाराष्ट्र पुलिस पर कहर बरपा रहा कोरोना, 1140 पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित, 10 की हो चुकी है मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के चलते दहशत का माहौल है। इस समय देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र के आम लोगों के साथ-साथ वहां के पुलिसकर्मियों पर कोरोना कहर ढा रहा है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 79 कर्मचारी  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक महाराष्ट्र में कुल 1140 पुलिसकर्मी कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं, वहीं दस की मौत भी हो चुकी है। 

महाराष्ट्र में इस बीमारी से 268 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं और 862 का उपचार चल रहा है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,576 नए मामले दर्ज किए गए थे। इन नए मामलों के साथ यहां संक्रमित लोगों की तादाद 29,100 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 49 और रोगियों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की तादाद  1,068 हो गई है।  

इसके साथ ही शुक्रवार को 505 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उपचार के बाद ठीक हो चुके लोगों की तादाद अब 6,564 हो गई है। बयान में कहा गया है कि 49 में 36 लोगों की मौत मुंबई में हुई है। इसके अलावा संक्रमण के 1,576 नए मामलों में से 933 मामले मुंबई से दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक दो लाख 50 हजार 436 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

आनंद महिंद्रा का बड़ा ऐलान, 'टूर ऑफ़ ड्यूटी' कर चुके युवाओं को देंगे खास मौका

आज शाम 5 बजे होगा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि का एलान

तमिलनाडु : गांव में भी शराब पीने के लिए बेताब दिखे लोग, उमड़ी भारी ​भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -