असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 113 लोगों की मौत, लाखों विस्थापित
असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 113 लोगों की मौत, लाखों विस्थापित
Share:

गुवाहाटी: देश में मानसूनी बारिश की वजह से कई राज्यों में लगातार बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इनमें बाढ़ से सबसे अधिक प्रभाव बिहार और असम पर पड़ा हैं। इन दोनों ही राज्यों में लाखों लोग बाढ़ की गिरफ्त में हैं और कई जिले बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। असम की बात करें तो सूबे में भी बाढ़ से कोहराम मचा हुआ है।

खबरों के मुताबिक, राज्य में बाढ़ की वजह से 30 जिलों में 56.9 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने शुक्रवार को अपनी दैनिक बाढ़ रिपोर्ट में इस संबंध में जानकारी दी गई है। ASDMA ने कहा कि बाढ़ की वजह से असम के 30 जिलों में 56,91,694 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। साथ ही बताया कि बाढ़ के चलते 113 लोगों की मौत हो चुकी है। सूबे में बाढ़ पीड़ितों के लिए कुल 626 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिसमें 1,56,874 पीड़ितों ने पनाह ले रखी हैं।जबकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को असम के आठ जगहों पर तैनात किया गया है, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) राज्य में 40 अलग अलग जगहों पर तैनात है।

आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। इस कारण कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बिहार से बाढ़ में स्थिति बेहद खराब हैं। यहां अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि राज्य में 16 जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हैं।

सोने की वायदा दामों में हुई बढ़ोत्तरी, चांदी में भी आया उछाल

निजी कंपनियों के हाथों में जाएंगे ये 3 एयरपोर्ट, बदल जाएगा बहुत कुछ

टीआईएफएफ ने की एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'गली बॉय' को लेकर बड़ी घोषणा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -