112 साल की यह महिला पिछले 95 साल से रोज पीती है सिगरेट
112 साल की यह महिला पिछले 95 साल से रोज पीती है सिगरेट
Share:

जी हाँ, इनकी उम्र 112 साल और 95 साल से लगातार हर दिन 30 सिगरेट। ऐसा अजब कारनामा करने वाली महिला नेपाल में रहती हैं और उनका नाम बतुली लेमिचेन है। एक खबर के मुताबिक बतुली लेमिचेन ने सिगरेट पीना तब शुरू किया था, जब वो 17 साल की थीं। आज बतुली का सबसे बड़ा बेटा 85 साल का है जब कि उनके चार और बेटे इस दुनिया में नहीं रहे। उनके पति 80 साल पहले काम की तलाश में उन्‍हें अकेला छोड़कर भारत आ गए थे।

बतुली कहती हैं कि उन्होंने जिंदगी में कई चीजें बदलते देखीं हैं, अब उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता। बतुली बताती हैं कि सिगरेट के धुंए में मौजूद निकोटीन को कम करने के लिए उनकी अपनी तकनीक है। वो सिगरेट को 2 उंगलियों के बीच रखने की बजाय वो अपनी पूरी हथेली में लपेटकर पीतीं हैं। वो बाजार में मिलने वाली सिगरेट के बजाय तेंदू पत्‍ते से बनने वाली बिड़ी पीने की सलाह देती हैं। और खुद भी वही पीती है।

इतनी उम्र के बावजूद बतुली अपना लगभग हर काम खुद ही करती हैं। पिछले साल नेपाल में आए भूकंप में उनका घर तबाह हो गया था लेकिन उन्‍होंने अपने रिश्‍तेदारों के यहां रहने के बजाय एक मंदिर को अपना घर बना लिया।

आपने देखा है 80 साल का मॉडल

 

सनकी इंसान ने चलती बस में किया 3 घंटे तक हस्तमैथुन

क्या आप जानते है हस्थमैथुन से जुड़े ये फायदे ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -