हैवानियत! माँ-बेटी और बेटे सबके साथ दुष्कर्म, आरोपी को फ़ोन कर बोली बीवी- 'प्रोटेक्शन यूज करना'
हैवानियत! माँ-बेटी और बेटे सबके साथ दुष्कर्म, आरोपी को फ़ोन कर बोली बीवी- 'प्रोटेक्शन यूज करना'
Share:

42 साल की महिला, 14 साल की बच्ची और 11 साल का लड़का रूस-यूक्रेन जंग में जो भी हुआ सभी ने लोगों के होश उड़ा दिए। जी हाँ और इन सबके साथ दरिंदगी की गई। हाल ही में मिली जानकारी के तहत 42 साल की महिला के साथ 18 साल के रूसी सैनिक ने रेप किया, वहीं 11 साल के बच्चे के साथ उसकी मां की आंखों के सामने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। केवल यही नहीं बल्कि 14 साल की बच्ची और उसकी मां, दोनों एक साथ रूसी सैनिकों की दरिंदगी का शिकार बने। वहीं बाद में दोनों की मौत हो गई। यूक्रेन के जिन-जिन इलाकों में रूसी सैनिक गए वहां से ऐसी ही खौफनाक कहानियां निकल कर सामने आ रही हैं।

आप सभी को बता दें कि ‘द संडे टाइम्स’ की रिपोर्टर क्रिस्टीना लैम्ब ने यूक्रेन के युद्ध प्रभावित गांवों का दौरा कर वहां के लोगों के दर्द का जाना है। उनकी रिपोर्ट ब्रिटिश अखबार में पब्लिश हुई है, जो सभी को हैरान कर रही है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की राजधानी कीव के पास के एक छोटे से गांव को मार्च में रूसी सैनिकों ने अपने कब्जे में लिया था। जिसके बाद वहां रहने वाली 42 साल की विका की जिंदगी तीन सप्ताह के लिए मौत से भी बदतर हो गई। जी दरअसल 18 साल के एक रूसी सैनिक ने उनका कई बार रेप किया और उनके पति के साथ मारपीट की। गांव के कई पुरुषों को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं विका अपने पति के साथ किसी तरह वहां से बच निकलने में कामयाब रहीं और इसके बाद दोनों कई दिनों तक आलू की बोरियों के बीच छिप कर रहे। अब विका उस खौफनाक समय को याद करते हुए डर जाती हैं। उनका कहना है, 'उनके साथ रेप करने वाले रूसी सैनिक की ठीक से मूंछें भी नहीं आई थीं और वो उनके बेटे से भी कम उम्र का था।’ केवल यही नहीं बल्कि इसी गांव में रूसी हमले के बाद एक दस्ता पहुंचा था। इस दस्ते का लीडर 19 साल का एक रूसी सैनिक था जिसने गांव वालों से कहा, 'उनके लड़कों(सैनिकों) ने वोडका पी है, अब उन्हें ‘एंटरटेनमेंट’ की जरूरत है। इसके बाद कमांडर ने गांव की महिलाओं से रेप के लिए अपने उन सैनिकों को खुली छूट दे दी।'

इसी के साथ इरपिन की एक ऐसी ही घटना में रूसी सैनिकों ने एक मां और उसकी 15 साल की बच्ची के साथ रेप किया। यहाँ बच्ची की 17 साल की बड़ी बहन को रूसी सैनिकों ने ‘कुरूप’ बता कर छोड़ दिया और बाद में जख्मों के चलते मां और छोटी बहन की मौत हो गई। वहीं 17 साल की बच्ची तीन दिनों तक अपनी मां और बहन की लाश के साथ अकेले रही। केवल यही नहीं बल्कि रूसी सैनिकों से यूक्रेन के छोटे लड़के भी बच नहीं सके। यहाँ 11 साल के एक लड़के के साथ रूसी सैनिकों ने उसकी मां के सामने रेप किया। सैनिक 10 घंटे तक बच्चे के साथ दरिंदगी करते रहे। जी हाँ और इस दौरान सैनिकों ने बच्चे की मां को कुर्सी से बांध रखा था ताकि वो सब अपने सामने होते हुए देख सके।

आपको सुनकर हैरानी होगी कि यूक्रेनी महिलाओं के गुनाहगार केवल रूसी सैनिक ही नहीं बल्कि रूसी की महिलाएं भी हैं। जी दरअसल यूक्रेन की सीक्रेट सर्विस ने कई ऐसे फोन कॉल्स को रिकार्ड किया, जिसमें रूसी महिलाएं अपने सैनिक पति को यूक्रेन की महिलाओं के साथ रेप करने लिए कह रही हैं। एक वायरल ऑडियो में एक महिला अपने सैनिक पति को प्रोटेक्शन के साथ रेप करने की सलाह दे रही थी।

स्टेटस में लिखा '.... से मर जाना बेहतर है' 2 बच्चों संग 3 बहनों ने की आत्महत्या, थीं गर्भवती

सीआईडी ने पीएसआई भर्ती घोटाले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

ओडिशा पुलिस ने 1.20 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की , 2 लोग गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -